सब्जी मंडी रात 10 से सुबह सात बजे तक खुलेगा
किरतपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मंडी परिसर में लगने वाला सब्जी बाजार अब रात दस बजे से सुबह सात बजे तक खुला करेगा ।सुबह के समय सब्जी मंडी में बेकाबू होने वाली लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए ऐसा किया गया है।