फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, लगी रही मरीजों की भीड़

Mon, 04 Dec 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1170 मरीजों ने सोमवार को मेडिकल अस्पताल में कराया पंजीकरण
विज्ञापन

- 800 मरीज तक ही रोजाना दवाई लेने अस्पताल आते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। छुट्टी के बाद मेडिकल अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। दवाई लेने के लिए मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को दवाई मिली।

मेडिकल अस्पताल में रोजाना 800 मरीज तक पंजीकरण कराते हैं। वहीं कुछ मरीज पुराने पर्चे पर ही दवाई लेते हैं। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला। सोमवार को अस्पताल में करीब 1170 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोमवार को अस्पताल में 370 अधिक मरीज इलाज कराने आए। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में काफी भीड़ नजर आई। दवाई लेने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करने पड़ा। अस्पताल के नेत्र, बाल, हड्डी, फिजिशियन कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। प्रत्येक सोमवार को अस्पताल में रोजाना की तुलना में अधिक भीड़ रहती है। अस्पताल में सभी मरीजों को दवाई दी गई। -डॉ. संजय कुमार, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें