- पिछले साल की तुलना में बिजनौर डिपो को हुई 53 लाख अधिक आमदनी
- आगामी त्योहारों को लेकर रणनीति तैयारी कर रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। त्योहारों पर बिजनौर डिपो को काफी फायदा हुआ। इस बार दीपावली के मौके पर बिजनौर डिपो से दो करोड़ से अधिक कमाई। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल 53 लाख रुपये अधिक आमदनी हुई है। परिवहन विभाग के अधिकारी आगामी त्योहारों को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।
परिवहन विभाग ने दीपावली पर्व को लेकर 10 नवंबर से योजना शुरू कर दी थी। इस योजना के दौरान बिजनौर डिपो की बसों में 317785 यात्रियों ने सफर किया। जिसके चलते डिपो को 20548769 रुपये की आमदनी हुई। जबकि पिछले साल बिजनौर डिपो में दीपावली पर्व के दौरान 262684 यात्रियों ने सफर किया। इन यात्रियों से 15200712 रुपये की कमाई की। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल बिजनौर डिपो ने पिछले साल की तुलना में 5348057 रुपये की अधिक कमाई की। इस बार बिजनौर डिपो से 111 बसों का अलग-अलग रूटों पर संचालन हुआ।
वर्जन::
मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज बसों में सभी रूटों पर संचालित किया गया था। बिजनौर डिपो को इस साल दीपावली के पर्व पर अच्छी आमदनी हुई है। पिछले साल की तुलना में अधिक फायदा हुआ। त्योहारों पर भी ऐसी ही रणनीति बनाई जाएगी। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर