फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ रही रेशम उत्पादन योजना में रोजगार की उम्मीद

Fri, 09 Mar 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सुंगरपुर बेहड़ा में रेशम चाकी कीट पालन केंद्र पर खाली पड़ीं ट्रे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में रेशम विकास विभाग की ग्रामीणों को रोजगार देने के साथ रेशम उत्पादन परियोजना बन गई है। सुंगरपुर बेहड़ा में मात्र पांच ट्रे में चाकी कीट पालन एक चौकीदार के भरोसे किया जा रहा है। जट्टीवाला, बरमपुर और बुडगरा चाकी कीट पालन केंद्र की स्थिति और भी बदतर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजना रेशम उत्पादन को विभाग के कर्मचारी चूना लगाने में लगे हैं। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से अप्रैल तक चाकी कीट पालन केंद्रों पर 10-10 दिन के लिए रेशम का अंडा (डीएफएल) पाला जाता है। इसके बाद किसानों को कीट पालन के लिए रेशम कीट दे दिया जाता है। 20 दिन के भीतर किसान रेशम कीट से रेशम उत्पादन कर पुन: चाकी कीट केंद्र व्यवस्थापकों को सौंप देते हैं।
नजीबाबाद तहसील के सुंगरपुर बेहड़ा में मुख्य चाकी कीट पालन केंद्र है। यहां पर साढ़े छह एकड़ में शहतूत फार्म विकसित किया गया है। इनके अतिरिक्त बरमपुर, बुडगरा में 36-36 एकड़ और जट्टीवाला में तीन एकड़ में शहतूत फार्म और चाकी केंद्र स्थित हैं। सरकार की मंशा रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ इस परियोजना को रोजगारपरख बनाकर किसानों और मजदूरों को योजना से जोड़ना था। मगर रेशम विभाग के अधिकारियों ने इस परियोजना को पूरी तरह कागजी बना दिया है।
विज्ञापन

औपचारिकता के लिए चाकी कीट केंद्रों पर रेशम कीट का अंडा (डीएफएल) 10 दिन के लिए पाला जा रहा है। सुंगरपुर बेहड़ा चाकी कीट केंद्र पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम को मात्र पांच ट्रे में मात्र एक चौकीदार के भरोसे चाकी कीट पालन मिला। विभाग के कर्मचारी संदीप लुहान से फोन पर जानकारी की, तो उन्होंने केंद्र पर 10 हजार अंडा (डीएफएल) विकसित होने की दावेदारी की। विशेषज्ञों की मानें तो 10 हजार अंडे विकसित करने के लिए 100 से 150 ट्रे में डीएफएल विकसित किया जाना चाहिए। इस काम में 30 से 40 मजदूर लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन एक चौकीदार ही योजना को औपचारिक रूप से परवान चढ़ा रहा है।
एक मार्च को सुंगरपुर बेहड़ा सहित अन्य चाकी केंद्रों पर अंडा विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 12 मार्च तक चाकी विकसित होगा। इसके तुरंत बाद रेशम कीट को किसानों को रेशम बनाने के लिए दिया जाना है। मात्र चार दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक उन किसानों की सूची तैयार नहीं है, जिन किसानों को द्वितीय चरण में 20 दिन तक रेशम कीट पालना है।

कम ही ग्रामीण जानते हैं योजना के बारे में
नजीबाबाद। गांव सुंगरपुर बेहड़ा में पिछले डेढ़ दशक से रेशम उत्पादन योजना चल रही है। केंद्र द्वारा बड़े पैमाने पर रेशम उत्पादन किया जाता है। बड़ी संख्या में किसान परियोजना से जोड़े जाते हैं, इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को कम है। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि चार-पांच वर्ष पूर्व किसानों को रेशम का कीट पालने के लिए दिया जाता था।

दौरे का नहीं हुआ कोई असर
नजीबाबाद। सहायक निदेशक रेशम जीपी अनुरागी ने कुछ समय पहले चाकी कीट पालन केंद्रों का दौरा कर प्रभारी धर्मेंद्र व अन्य कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। जिससे महत्वाकांक्षी परियोजना आज भी औपचारिक और कागजी बनी हुई है।

फर्जी मस्टरोल और सूची तैयारी होती है
नजीबाबाद। रेशम उत्पाद परियोजना के फर्जी मस्टरोल तैयार होते हैं। चाकी कीट पालन में कितने मजदूर काम करते हैं, इसका ब्यौरा सिर्फ फाइलों और फर्जी भुगतान तक ही कैद रहता है। जिन मजदूरों के नाम भुगतान होता है, उन्हें और जो किसान कीट पालन की सूची में होते हैं, उन्हें परियोजना के बारे में पता नहीं होता।

54 हजार से ज्यादा अंडा कहां विकसित होगा
 रेशम विकास विभाग को 54 हजार से अधिक रेशम के अंडे (डीएफएल) इस सीजन में सुंगरपुर बेहड़ा, बरमपुर, बुडगरा व जट्टीवाला चाकी कीट पालन केंद्रों पर विकसित करने हैं। अंडा विकसित करने के लिए विभाग के पास न तो पर्याप्त ट्रे व्यवस्था है और न ही 10 दिन तक अंडा विकसित करने के लिए मजदूर हैं। चर्चा है कि औपचारिक अंडा विकसित करने के बाद विभाग द्वारा अंडा भूमि में दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें