फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में रुकेगी 35 हजार किसानों की सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रुकेगी 35 हजार किसानों की सम्मान निधि
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार जिले में 35 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं आएगी। योजना में आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। किसान को मिलने वाले दो हजार रुपये उसी खाते में जाएंगे, जिससे आधार कार्ड लिंक होगा। लेकिन अधिकतर किसानों के आधार कार्ड और बैंक खातों में नाम, जन्मतिथि आदि में गड़बड़ी मिली है। ऐसे किसानों की सम्मान निधि नहीं आएगी।
किसानों को खेती में सीधे आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना में किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त एक साल में दी जाती हैं। योजना में अब तक पंजीकरण के आधार पर सात किस्त जारी हो चुकी हैं। अप्रैल में किसानों के खातों में योजना की आठवीं किस्त जाएगी। सातवी किस्त तीन लाख 52 हजार किसानों के खातों में गई थी। अब आठवीं किस्त के लिए पोर्टल पर तीन लाख दस हजार 244 किसान ही पात्र मिले हैं।
विज्ञापन

पहले योजना में बैंक खातों के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था, लेकिन अब भुगतान को पूरी तरह आधार पर आधारित कर दिया गया है। यानी कि किसान का आधार नंबर जिस बैंक खातों में दर्ज होगा उनमें योजना की किस्त आ जाएगी। आधार नंबर में गड़बड़ी होने की वजह से 35 हजार से ज्यादा किसानों की किस्त अभी जारी नहीं होगी। इन किसानों के आधार नंबर व नाम तथा बैंकों में दर्ज नाम की स्पेलिंग में अंतर पाया गया है। शासन स्तर से इन किसानों के नाम में संशोधन कराया जा रहा है। संशोधन होने के बाद इनकी किस्त जारी होगी।
विज्ञापन

आयकर देने वाले भी ले रहे किस्त
प्रोफेशनल व्यक्तियों जैसे चिकित्सक, अधिवक्ता तथा आयकर जमा करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। इसके बाद भी काफी किसान अपात्र होकर भी योजना का लाभ ले रहे थे। इन किसानों की अपात्रता शासन स्तर से ही पकड़कर उनकी किस्त पर रोक लगा दी गई है। इसमें बिजनौर के किसान भी शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार पात्र किसानों को अप्रैल में किस्त मिल जाएगी। काफी किसानों के आधार नंबर नहीं मिल हो रहे हैं। इनमें जरूरी संशोधन कराए जा रहे हैं। संशोधन के बाद इन्हें किस्त जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें