संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
स्योहारा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को न देकर, आननफानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि अधिक शराब पीना से उसकी मौत हुई है। क्षेत्र में त्रिस्तरीय चुनाव का दौर आरंभ हो चुका है। ग्राम प्रधान प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जमकर शराब बांट रहे हैं। इसके लिए कच्ची से लेकर दूसरे प्रांतों के लेबल लगी शराब ग्रामीणों में जमकर परोसी जा रही है। गांव जट नंगला निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उसने बुधवार रात को ज्यादा शराब पी ली थी। बृहस्पतिवार सुबह की उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।