पिता-पुत्र को कराया गया होम क्वारंटीन
झालू। कोरोना पॉजिटिव मृतक की आरिष्टी में शामिल होकर लौटे पिता-पुत्र को झालू नगर पंचायत ने होम क्वारंटीन कर दिया। घर पर नोटिस चस्पा कर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं।
कस्बे के निवासियों ने बताया कि मोहल्ला जोशियान निवासी पिता व पुत्र करीब पांच दिन पूर्व एक कोरोना पॉजिटिव मृतक की आरिष्टी में शामिल होने अफजलगढ़ गए थे। वहां से लौटने के बाद पिता-पुत्र दोनों बेफिक्र होकर बाहर घूमना शुरू कर दिया। मोहल्लेवासियों को उन पर कोरोना संक्रमित होने की आशंका पर नगर पंचायत का सूचित किया। नगर पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए पिता व पुत्र के घर पर 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत नगर पंचायत कर्मियों को कोरोना संदिग्धों के घर पर नोटिस चस्पा कर होम क्वारंटीन कराने के निर्देश दिए हैं। उसको होम क्वारंटीन कर चेतावनी दी गई है, यदि कोई भी सदस्य बाहर घूमता पाया गया या शिकायत मिलती है, तो उन्हें फौरन क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा।