फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मंगवाया गया दवाओं का एक और मिनी ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार ने लिया दवाओं की होम डिलवरी का लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास जारी है। बृहस्पतिवार की शाम गाजियाबाद से विभिन्न प्रकार की दवाओं का एक और मिनी ट्रक मंगवाया गया।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार लॉकडाउन के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की दवाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर गाजियाबाद से दवाओं का एक और मिनी ट्रक मंगवाया गया। उन्होंने बताया कि दवाइयां की यह खेप थोक दवा व्यापारियों के माध्यम से फुटकर व्यापारियों और केमिस्ट से पहुंचाई जाएगी। मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद से भी दवाओं की होम डिलीवरी निरंतर कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किए गए मेडिकल स्टोरों की सूची जारी करने के बाद से अब तक जिले भर में करीब दस हजार लोगों तक दवाओं की होम डिलीवरी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें