फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होलाष्टक शुरू, पूर्व सैनिक कॉलोनियों में शुरू हुए पारंपरिक गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। भूतपूर्व सैनिक कॉलोनियों में रहने वाले पूर्व सैनिकों के परिवार व गढ़वाली समाज के लोग होली को पारंपरिक ढंग से मनाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूकता बनी रहती है। कार्यक्रम का समापन आठ दिन बाद होलिका दहन के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


कादराबाद क्षेत्र में रहने वाले गढ़वाली परिवारों में होली से आठ दिन पूर्व लगने वाले होलाष्टक से होली प्रारंभ हो जाती है। इससे पूर्व परंपरा अनुसार मंगलवार को देर शाम पर्वतीय जन विकास समिति कादराबाद के सानिध्य में जामनवाला स्थित खेल के मैदान में झंडा लगाकर होली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष विनोद काला ने बताया कि फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ होने पर प्रतिदिन शाम के समय हुरियारों की टोलियां ढोलक मंजीरों के साथ घर-घर घूमती हैं तथा होली के पारंपरिक गीत, फाग गाकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। इसके अलावा प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप, होलिका से संबंधित गीतों को गाकर त्योहार का महत्व समझाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को कादराबाद, विजयनगर में घर-घर हुरियारों की टोली ने होली गीत आए। होली मांग कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विनोद काला, कैलाश थपलियाल, उपेंद्र डोबरियाल, बालम सिंह, मनोहर सिंह, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, जयदीप रावत, महिमानंद, संपूर्णानंद ध्यानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें