फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

Sat, 16 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में प्रदर्शन करते ज्ञापन देने जाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर/नगीना में प्रदेश सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने नगीना थाने  पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी नाथूराम पंवार को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री पूर्व सांसद ओमवती, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, जिला सदस्यता प्रमुख प्रमोद चौहान, वरिष्ठ आईएस सेवानिवृत्त आरके सिंह, महेंद्र धनौरिया, अनूप वाल्मीकि, रमेश रागी, अजीत अग्रवाल, राधे विश्नोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर मुक्तेश्वरनाथ पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार के विरोध में मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए दोपहर करीब एक बजे नगीना थाना परिसर में पहुंचे। वहां भाजपा नेता नगराध्यक्ष की अध्यक्षता व रमेश रागी के संचालन में आयोजित सभा को पूर्व चेयरमैन प्रभातचंद्र, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर सैनी, केके रवि ने संबोधित किया। बाद में नगराध्यक्ष, पूर्व सांसद ओमवती, प्रमोद चौहान ने एक 10 सूत्रीय ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। दिए ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ते अपराधों, भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों व अवैध खनन, थानों पर हमलों, दलितों व गरीबों के उत्पीड़न करने, गौ हत्या के मामले बढ़ने व गौ हत्या का अपराध पंजीकृत न होने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने, व्यापारियों से अवैध वसूली, लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि  पर रोक लगाने की मांग की।
वहीं नांगलसोती में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नांगल के कार्यवाहक थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, तरुण राजपूत, अमित गुप्ता, डॉ. बीरबल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नांगल थाने पहुंचे। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सपा कार्यकर्ता थानों में डटे रहते हैं। दलाली के चलते आम व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में अवैैध खनन व अवैध कटान जोरों पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं एवं कृषि यंत्रों की निरंतर चोरियां हो रही है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी है। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कार्यवाहक थानाध्यक्ष को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, संदीप तायल, धर्मपाल राजपूत, जबर खां, ईशम सिंह, विक्रम खोबे, संदीप, जाकिर हुसैन आदि रहे। 

सपा सरकार में जंगलराज
अफजलगढ़/ शेरकोट। भाजपाइयों ने शुक्रवार को अफजलगढ़ और शेरकोट में थानों के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर सुधरने व सरकार को आने वाले चुनाव में सत्ता से बाहर करने की मांग की। शेरकोट में भाजपाई  हरेवली तिराहे पर एकत्र हुए। यहां पर  धरना  प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंचे। थाने के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर अपराध, लूट, बेरोजगारी, जमीनों पर कब्जे कराने का आरोप लगाते हुए जनता से सपा को सत्ता से बाहर करने की मांग की। गवर्नर को संबोधित ज्ञापन एसओ धर्मेंद्र सिंह को भी सौंपा। भाजपा नेता कामेश्वर राजपूत ने कहा की सपा सरकार में केवल दलालों का राज है। जो गरीबों का खून पसीना चूस रही है। गरीबी की जमीनों पर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं। यदि किसी अधिकारी से शिकायत  की जाती है तो उल्टा पीड़ित को ही फंसा लिया जाता है। इस  मौके पर पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, सुरेश रुहेला, हरकेश चौहान, रश्मी शर्मा, धर्मवीर चौहान जिला पंचायत सदस्य, राजवीर गहलौत, संदीप चौहान, एनपी सिंह, शशिकांत  शर्मा, ज्योति सिंह रहीं। वहीं अफजलगढ़ में भाजपाई शिव मंदिर पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस की रूप में मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस कोतवाली पहुंचे। थाने पर भाजपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। सपा एजेंट के रूप में काम कर रहे पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र खादर का होने के कारण यहां पर पुलिस के संरक्षण में खनन हो रहा है। भाजपा नेता महेंद्र मान सिंह शेखावत के नेतृत्व में खेल सिंह राजपूत, सत्यप्रकाश सिंह पंवार,  हरविंदर सिंह हुंदल, सुशील, इसरार , सलीम अंसारी, हरिराज राणा, सौरभ प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें