चांदपुर में विश्च हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुओं से एकजुट होने और अपनी आबादी बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि सवा अरब आबादी के देश में सौ करोड़ हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदू घट रहा है। पच्चीय साल में हिंदुस्तान के कई शहर हिंदुओं से खाली हो जाएंगे।
विहिप नेता डॉ. तोगड़िया ने बुधवार को बिजनौर रोड स्थित गोरा गार्डन में आयोजित सामाजिक समरसता समागम कार्यक्रम में हिंदुओं की छत्तीस बिरादरियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू अपने ही घर में प्रताड़ित हो रहा है। हिंदुओं की रामलीला मंचन में रात को दस बजे लाउस्पीकर बंद करा दिया जाता है जबकि मस्जिद में सुबह पांच बजे से ही लाउडस्पीकर बजते हैं।
विहीप नेता ने कहा कि हिंदू अपने ही देश में अपने खर्च से गंगा स्नान करने जाता है उस पर भी उसे टैक्स देना पड़ता है जबकि मुसलमान को हज यात्रा के लिए साढ़े बाइस हजार की सब्सिडी दी जाती है। कहा कि जब तक हिंदुओं का बहुमत है कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा है, बाद में कश्मीर की तरह मुस्लिम लीग ही होगी।
असम हिंदुओं से खाली हो जाएगा। अनेक शहर हिंदुओं से खाली हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शूरवीर वंश की भूमि पर ही सौ करोड़ हिंदु हैं और जिनके पूर्वज भी एक हैं। उन्होंने कहा हिंदुओं को एक कर जागरूक व सक्रिय बनाएंगे। कहा कि हिंदू के शोषण को रोकने के लिए इंडिया हैल्प लाइन तथा हिंदू हेल्प लाइन के नाम से शुरू की जा रही है। इस पर हिंदू अपनी समस्या बता सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन 50 करोड़ हिंदुओं ने हिंदू राष्ट्र बोलना शुरू कर दिया तो हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने हिंदुओं के बहुमत बने रहने की बात कही। जेएनयू प्रकरण में उन्होंने कहा कि कन्हैया गिरफ्तार हो गया है जबकि उमर खालिद बाहर है।
बिड़ला फार्म श्रीरामगढ़ के महेंद्रमान सिंह शेखावत की अध्यक्षता तथा अनिल पांडेय व जितेंद्र सिंह के संचालन में चले कार्यक्रम में संजीव बंसल, कपिल चौधरी, गोविंद मित्तल, राकेश गुप्ता, जितेंद्र बैंस, राहुल गर्ग, अंकित कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र राजपूत, मनोज व्यास, ऋषिपाल सिंह, चौधरी वीर सिंह, विशाल कर्णवाल, प्रवीण चौहान, डा.वीरबल, सुबोध गुप्ता, कृष्ण कुमार, कमला चौधरी, रीता त्यागी आदि मौजूद रहे।
हेल्प लाइन की सुविधा दी गई
विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा लक्ष्य सुरक्षित, समृद्ध, व शिक्षित हिंदू समाज की स्थापना करना है। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। कहा उन्होंने हिंदुओं की मदद के लिए इंडिया हेल्प लाइन व हिंदू हेल्प लाइन शुरू की है। इंडिया हेल्प लाइन के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी और हिंदू हेल्प लाइन से हिंदुओं की सुरक्षा अौर मदद की जाएगी। उन्होंने आबादी बढ़ाने पर भी बल दिया।