फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठनों के तेवर सख्त

Tue, 13 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर  में शिवालां कलां क्षेत्र के गांव सेला से एक सप्ताह पूर्व गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती के मामले में हिंदू संगठनों के तेवर सख्त हो गए हैं। सोमवार को रहटी जागीर गांव में हुई पंचायत में चेतावनी दी गई कि दो दिन में युवती की बरामदगी न हुई तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


शिवाला कलां के गांव निवासी एक युवती एक सप्ताह पूर्व गांव के ही गैर समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने इस मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। पुलिस अब तक युवती की बरामदगी नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटी जागीर में बैठक बुलाई गई।
दोपहर करीब दो बजे हुई बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

बैठक में एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो महापंचायत की जाएगी। बैठक में महापंचायत के लिए गांव सेह स्थित शिव मंदिर का स्थान तय किया गया है। बैठक के बाद सभी लोग एकत्र होकर शिवाला कलां थाने पहुंचे और एसओ का घेराव कर युवती की बरामदगी की मांग की। चांदपुर सीओ यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस युवती की बरामदगी का हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस, सुमित कुमार, विनय कुमार, विकास, अर्जुन चौधरी, राजवीर सिंह, सुमित राणा, सुभाष राणा, जितेंद्र सिंह राणा, विकास, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक ः रेहड़ । एक युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक का उसके घर पर आना जाना था। आरोप है कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। एसओ विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें