- स्कूल पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
नजीबाबाद। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने होली फैमिली पहुंचकर एक शिक्षक पर शिक्षिका को परेशान करने और उसे गुमराह करने पर विरोध किया। प्रतिनिधियों ने स्कूल के प्रबंधक तंत्र से तत्काल शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राम नवमी समिति के प्रतिनिधि बुधवार को होली फैमिली स्कूल पहुंचे। उन्होंने कॉलेज पहुंचकर केरल निवासी एक शिक्षक के आचरण पर आपत्ति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिषेक त्यागी, मलखान सिंह, ऋषिपाल सिंह, अरुण गहलौत, नवनीत चतुर्वेदी, राजेश तागरा, रुद्र कुशवाहा, नवीन तागरा का आरोप था कि स्कूल के शिक्षक रिज्जू जार्ज स्कूल में कार्यरत रही शिक्षिका पर गलत निगाह रख रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। पूर्व में भी उसके आचरण पर प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई।
प्रधानाचार्या ने हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रकरण संज्ञान में आने पर प्रबंध समिति के समक्ष मामला रखकर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने स्कूल मैनेजमेंट से मामले की जानकारी की।