फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामलीला मैदान में नुमाइश पर हिंदू संगठन-कमेटी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिवसेना मंडल प्रमुख ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया
विज्ञापन

धामपुर। नगीना मार्ग स्थित श्री बाग रामलीला मैदान में नुमाइश के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदूवादी संगठन इस धार्मिक स्थल पर नुमाइश की अनुमति रद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, श्री बाग रामलीला कमेटी ने इस आयोजन का समर्थन किया है।
शिवसेना मंडल प्रमुख आरके आर्य ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी नितिन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि श्री बाग रामलीला मैदान हिंदू समाज की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यहां आजादी से पहले से रामलीला और दशहरा मेला आयोजित होता रहा है। पास में देवी मंदिर और प्राचीन सिद्धपीठ मां कालियावाला मंदिर भी स्थित है। संगठनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने नुमाइश की अनुमति देकर एक नई परंपरा शुरू की है। उन्होंने इस अनुमति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ भी इस आयोजन का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने कहा कि यह स्थान बेहद छोटा है और यहां वाहन खड़ा करने की उचित व्यवस्था नहीं है। नुमाइश आयोजकों द्वारा लगाए गए बड़े झूले और दुकानें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। दूसरी ओर, श्री बाग रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि कमेटी ने ही मैदान की अनुमति दी है। उन्होंने तर्क दिया कि मैदान किराए पर देने से कमेटी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें