फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हमारे राष्ट्र का गौरव है और रहेगी

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी कॉलेज में हिंदी संगोष्ठी में भाग लेते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हिंदी हमारे राष्ट्र का गौरव है और रहेगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी की ओर से आयोजित संगोष्ठी में हिंदी को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करने और हिंदी के अभिनव विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। एमडी अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. नीलावती ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि भारतीयों की भावनाओं का उमड़ता हुआ सैलाब है। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने हिंदी को हमेशा राष्ट्र का गौरव माना है। हिंदी हमारी राजभाषा, मातृ और संपर्क भाषा है और रहेगी। संगोष्ठी में डॉ.नवनीत राजपूत, डॉ.रामकिशोर सिंह, डॉ.पीसी राम, माधव वर्मा, अरविंद राजपूत, अरविंद कुमार ने भाग लिया। वक्ताओं ने हिंदी को व्यवहारिक रूप से स्वीकार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

हिंदी पढ़ी, जीते पुरस्कार
नजीबाबाद। लायनेस क्लब नजीबाबाद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, अनुराधा माथुर, श्रद्घा माहेश्वरी और इंदु वालिया के निर्देशन में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों के बीच हिंदी पढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया के निर्देशन में स्कूल के विद्यार्थियों ने लायनेस क्लब द्वारा दिए गए हिंदी के अंश को ऑनलाइन पढ़ने की प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल की साहू जैन कालेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा माहेश्वरी ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। तुषार ने प्रथम, शिवि शर्मा द्वितीय, याशी महेंद्र ने तृतीय पुरस्कार प्रताप किया। 72 प्रतिभागियों में अंशिका तिवारी और स्पर्श चौहान को सांत्वना पुुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें