मंडावली-गांव राहतपुर खर्द में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को प्रकाश दिखाते ग्रामीण। स्रोत ग्राम
- फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार काशीपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर गांव राहतपुर खुर्द के पास डंपर चालक ने रात के अंधेरे में हाईवे के बीचोंबीच मिट्टी उड़ेल दी। ग्रामीणों ने रात में प्रकाश कर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रास्ता दिखाया। इससे टला हादसा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव राहतपुर के पास हरिद्वार-काशीपुर हाईवे के किनारे सड़क यातायात संसाधन के लिए खतरा बने गहरे गड्ढे को भरवाने के निर्देश दिए थे। रविवार की रात करीब 10:30 बजे गहरे गड्ढे का भरान करने आए मिट्टी से भरे डंपर ने हाईवे के बीचों-बीच मिट्टी उड़ेल दी। डंपर चालक मौके से चला गया। हाईवे के पास टहल रहे शकील अहमद, वाहिद अहमद, मुर्शरफ आदि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मोटा महादेव चौकी इंचार्ज सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने रात में वहां से गुजर रहे वाहनों का प्रकाश दिखाया और गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही हाईवे पर पड़ी मिट्टी को भी हटवाया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले वाहनों की रास्ते की बाधा दूर हुई।
उधर चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात में ही एनएचआई अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों की सहायता से हाईवे पर पड़ी मिट्टी को जेसीबी मशीन हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।