फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे

Fri, 04 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शुक्रवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने जजी चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जजी स्थित बार हॉल में जिला बार एसोसिएशन की बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं होने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुलभ व सस्ता न्याय बेंच स्थापना से ही संभव है। वकीलों के लंबे आंदोलन के बाद भी सरकार इस मुद्दे पर मौन साधे है। बैठक में संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहने व बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। 

बैठक के बाद अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजीत पंवार के नेतृत्व में वकीलों ने जजी चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व वकीलों को जाम खोलने के लिए मनाया। वकीलों ने करीब पौन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद ही राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

जाम में पूर्व अध्यक्ष एसके बबली व निरंकार सिंह, विनीत विश्नोई, हिमांशु गहलौत, गजेंद्र चौहान, नवदीप सिंह, राजीव त्यागी, अजय सैनी, भालेंद्र आदि मौजूद रहे। जजी स्थित बार हॉल में जिला बार एसोसिएशन की बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं होने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुलभ व सस्ता न्याय बेंच स्थापना से ही संभव है। वकीलों के लंबे आंदोलन के बाद भी सरकार इस मुद्दे पर मौन साधे है। बैठक में संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहने व बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। 
बैठक के बाद अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजीत पंवार के नेतृत्व में वकीलों ने जजी चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व वकीलों को जाम खोलने के लिए मनाया। वकीलों ने करीब पौन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद ही राहगीरों को राहत मिली।
जाम में पूर्व अध्यक्ष एसके बबली व निरंकार सिंह, विनीत विश्नोई, हिमांशु गहलौत, गजेंद्र चौहान, नवदीप सिंह, राजीव त्यागी, अजय सैनी, भालेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें