फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लाचार व्यवस्था... आखिर कैसे हो समाधान, गुहार लगा रहे किसान

विज्ञापन
फरियादी रगवीर।
विज्ञापन
- समाधान दिवस में कोई सालों से तो कोई महीने से परेशान हो रहा फरियादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लाचार व्यवस्था के आगे आम जनता त्रस्त है। समाधान दिवस में भी गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कोई फरियादी महीनों से तो कोई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। समस्याओं का समाधान तो दूर तक नहीं है।

शनिवार को बिजनौर तहसील में भी फरियादियों की सुनवाई के लिए समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अलग-अलग विभागों के अधिकारी आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए एकत्र हुए। बिजनौर तहसील में समाधान दिवस के दिन 30 शिकायतें आई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मगर कुछ फरियादी पिछले 10 सालों से समस्या के समाधान के लिए दफ्तराें के चक्कर लगा रहे हैं। फरियादियों का कहना है कि शिकायत करते समय अधिकारी समाधान करने का वादा करते हैं। मगर राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को समाधान दिवस पर बिजनौर तहसील में एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार अमरपाल सिंह, नायब तहसीलदार राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- 10 सालों से उनके नाम है पट्टा, पर मिला नहीं : घासीराम
बिजनौर तहसील के गांव बल्दिया निवासी घासीराम का कहना है कि वह पिछले 10 सालों से विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। उनके नाम जमीन का पट्टा है। मगर वह पट्टा कहां है, अधिकारी इसे बता नहीं रहे हैं। वह कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं कि पट्टा किस जगह है।
मिल नहीं रहा राशन, सरकारी कार्यालयों के लगा रहे चक्कर: अशोक कुमार
बिजनौर की काशीराम कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह पिछले एक महीने से परेशान है। उनका नाम राशन लिस्ट से हटा दिया गया है। राशन नहीं मिल रहा है। पार्षद की मुहर आदि कागजात मांगे थे। वह सब दे दिए, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। वह काफी परेशान हैं।
- पिछले एक साल से पैमाइश कराने के लिए हो रहा परेशान: रगवीर
बिजनौर तहसील के गांव रेहड़वा निवासी किसान रगवीर ने कहा उसके भाइयों के पास जमीन ज्यादा है। जमीन की पैमाइश के लिए वह पिछले एक साल से तहसील में शिकायत कर रहा है। मगर सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी पैमाइश कराने की बात कहते हैं, लेकिन पैमाइश नहीं हुई। समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन

- वर्जन: जो फरियादी शिकायत करता है, तो उसकी समस्या का समाधान किया जाता है। हम अपनी तरफ से समस्या का निराकरण करने की कोशिश करते हैं। प्रत्येक समाधान दिवस से पहले फरियादियों से फीडबैक भी लिया जाता है। असंतुष्ट होने पर दोबारा जांच कराई जाती है। -विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर, बिजनौर

फरियादी रगवीर।

फरियादी रगवीर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें