फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें : डीएम

Tue, 21 Aug 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
डीएम को पांच हजार का चेक देते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम अटल कुमार राय ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान किया।       
विज्ञापन

बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में हुई बैठक में  डीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति पखवाड़ा के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। प्रत्येक कालेज परिसर में तिथिवार छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाया जाए। एक जनवरी 2018 को 18 साल का होने वाले विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करें। कहा कि जिस प्रकार जिलावासियों ने जागरूकता और सहभागिता के साथ जिला बिजनौर को खुले में शौच मुक्त बना कर अपने जिले को ‘बेमिसाल बिजनौर‘ बनाने में अपना योगदान दिया है, उसी प्रकार अपने जिले को स्वच्छ जिले में शामिल कराने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।  कहा कि आज हमारे देश का एक प्रांत केरल बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त है, इस त्रासदी में सैकड़ों लोग अपनी जानें गंवा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। हम सबका नैतिक फर्ज है कि हम उनकी धनराशि, खाद्य सामग्री, कपड़ों औषधि आदि से दुख और संकट की इस घड़ी में मदद करें।  वहीं, बाढ़ग्रस्त केरलवासियों की मदद के लिए सेंट मेरी स्कूल ने मदद का आह्वान किया है।  स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने बताया कि केरल में आई आपदा से अब तक 370 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुदरत की इस   भयंकर आपदा को झेल रहे हजारों परिवार खाने और दवाइयों के भयंकर संकट से जूझ रहे हैं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने डीएम को सौंपा चेक
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय को कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह ने केरल राज्य में आई भयानक बाढ़ से   पीड़ित लोगों की राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार का चेक प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी वि/रा अवधेश कुमार मिश्र, प्रशासन विनोद कुमार गौर,    उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने शासकीय, अर्द्ध शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि केरल के लोगों   की मदद करें। उन्होंने जिले के उद्यमियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा प्रबुद्ध गणमान्य लोगों से भी केरल राज्य में बाढ़ त्रासदी से पीड़ित परेशानहाल लोगों की आर्थिक, खाद्य सामग्री, कपड़ों, दवाओं आदि से अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने  की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें