फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोरलेन हाईवे के किनारे लगी भारी वाहनों कतार

Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान हाइवे किनारे लगी बड़े वाहनों की कतार स्रोत संवाद
विज्ञापन
धामपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। इसके कारण धामपुर से गुजरने वाले फोरलेन हाईवे के किनारे करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे को वन-वे कर रखा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से पिछले साल की तरह इस बार भी हाईवे की एक लेन शिवभक्तों के आवागमन के लिए सुरक्षित रखी गई है। वहीं दूसरी लेन पर छोटे निजी वाहन व सरकारी बसों आदि का संचालन किया जा रहा है। हाईवे पर बड़े और मालवाहक वाहनों के आवागमन को रोका गया है, जिसके चलते मंगलवार को दुर्गा बिहार के निकट गुजरने वाले हाईवे के किनारे भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों ने कांवड़ यात्रा के दौरान परेशानी से बचने के लिए अपने वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश जाने वाले ट्रक चालक बलविंदर का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह रुट डायवर्जन से दिक्कतें आ रही हैं। परेशानी से बचने के लिए उन्होंने अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करना बेहतर समझा। उधर, मंगलवार को हाइवे पर शिवभक्तों की संख्या बेहद कम रही। ज्यादातर कांवड़िए अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें