फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी, डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में नहीं पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी, डीएम खफा
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने स्वास्थ्य अधिकारियों के नियमित रूप से कोविड-19 समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/नोडल अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, अन्यथा संबंधित एसीएमओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार रात डीएम कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कोविड-19 संबंधी बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से कोविड-19 के संक्रमण की प्रभावी ढंग से रोकथाम करने तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारियों का प्रतिभाग किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों का इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहना इस बात को प्रमाणित करता है कि उनकी इस कार्य में रुचि नहीं है। समीक्षा बैठक में कोरोना से संबंधित सभी अद्यतन सूचनाओं के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों को भाग लेने के लिए निर्देशित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला अस्पताल में स्थापित होने वाले कोविड-19 केयर का निरीक्षण और वहां की व्यवस्थाओं का मुआयना किया जाएगा। मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में स्थापित कोविड केयर सेंटर एल-1 तथा जिला अस्पताल में स्थापित एल-2 कोविड केयर सेंटर में सभी व्यवस्थाओं को सजग और क्रियाशील रखें। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एसीएमओ डॉ. एसके निगम, एसडीएम परमानंद झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें