फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में कई वर्षों से बीमार चल रहे युवक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र मनीष कई वर्षों से बीमार चल रहा था। दो दिनों से उसे सिर दर्द की शिकायत भी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। इतने में खुद को अकेला देख उनके पुत्र ने कमरे में जाकर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के दो बहिन व एक भाई है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा छत्रपाल सिंह के यहां आने जाने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें