फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंखों में बढ़ रही फ्लू की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम में बदलाव के साथ आंखों में फ्लू और एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 10 से 15 मरीज इस समस्या के पहुंच रहे है। उनकी आंखों में लालपन, जलन, खुजली, पानी आने और एलर्जी की समस्या है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव होने, हवा में धूल, परागकण और प्रदूषण के कारण आंखों में संक्रमण और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है।
कई मरीजों की आंखों में सूजन, चुभन और धुंधलापन की भी समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में आंखों का संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर समस्या बढ़ सकती है। फ्लू होने पर आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं। बाहर निकलते समय चश्मे का इस्तेमाल करें और धूल-धुएं से खुद को बचाएं।
इसके अलावा आंखों में संक्रमण होने पर तौलिया, रुमाल और तकिया अलग रखने के बारे में बताया।
वहीं, आंखों में लगातार जलन, लालपन, दर्द की समस्या दखाई दे तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। डॉ. रजनीश ने कहा कि समय पर उपचार और साफ-सफाई का ध्यान रखने से आंखों के फ्लू से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें