फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के उब्बनवाला से सोमवार को शमशीद के पुत्र सुभान की बरात गांव बाकरपुर में तसलीम के यहां आई थी। दुल्हा धोबी समाज से तालुक रखता है। बरात में डीजे बज रहा था। तभी गांव बाकरपुर के तेली समाज के कुछ युवक डीजे पर आकर डांस करने लगे। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर धोबी समाज और तेली समाज के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मामले ने तूल पकड़ लिया और जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना सेगांव में भगदड़ मच गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पथराव में घायल हुए शमशाद, महताब, साहिल, नौशाद, अफजल, फारुख, सलमान को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें