फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलेंगे छह चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलेंगे छह चिकित्सक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना के खिलाफ पूरी तैयारी की जा रही है। एलटू वार्ड आदि बनाए जा रहे हैं और ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को जल्दी ही छह चिकित्सक भी मिलने वाले हैं। इनकी फाइल शासन को भेज दी गई है। शासन की स्वीकृति मिलते ही इन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।
वैसे तो हर विभाग में कर्मचारियों का टोटा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मामला लोगों की सेहत से जुड़ा है। विभाग लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। हाल ये है कि निजी चिकित्सकों को किसी तरह मनाकर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। चिकित्सक सेवाकाल पूरा किए बिना ही नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों को विभाग में बनाए रखना कड़ी चुनौती है। विभाग में पिछले महीने चिकित्सकों के 16 पद पर इंटरव्यू हुए थे। इन पदों के मुकाबले छह चिकित्सकों को चयनित कर लिया है। इनकी फाइल पहले प्रशासन में ही अटकी हुई थी, लेकिन अब कोरोना को देखते हुए चिकित्सकों की तैनाती की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चिकित्सकों की फाइल एक माह बाद अब शासन को स्वीकृृति के लिए भेज दी गई है। शासन से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही चिकित्सकों को तैनाती मिल जाएगी। इन चिकित्सकों में से चार चिकित्सक जिला महिला अस्पताल में नियुक्त हो सकते हैं। बाकी चिकित्सक भी अन्य केंद्रों पर नियुक्त किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज के अनुसार चिकित्सकों की नियुक्ति से संबंधित फाइल शासन को भेज दी गई है। जल्दी ही चिकित्सकों को नियुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें