फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमात से आए लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन करने की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे एक महिला सहित नौ जमातियों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित कर क्वारंटीन के लिए बिजनौर भेजा। इनमें जलालाबाद के आठ और भागूवाला से एक जमाती शामिल है। अन्य जमातियों के स्वास्थ्य की जांच कर घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला की टीम ने एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चिह्नित किए गए जमातियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डा. सर्वेश निराला की टीम ने दिल्ली मरकज जमात में शामिल होने वाले जलालाबाद के कई क्षेत्रों में रह रहे जमातियों को सैनिटाइज करने के साथ स्वास्थ्य की जांच की। इन सभी जमातियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारंटाइन के लिए बिजनौर भेजा गया है।
उधर भागूूवाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली मरकज जमात में गए हफीज को क्वारंटीन के लिए बिजनौर भेजा, जबकि जमात में शामिल हुए भागूूवाला के अन्य जमातियों को जांच के बाद लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें