फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों को सील किया
विज्ञापन

नगीना/कोतवाली देहात (बिजनौर)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर जारी की गई गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों को सील कर दिया है।
दोनों ही अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बृहस्पतिवार को डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर तहसीलदार हामिद हुसैन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी नवीन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुरानी तहसील के पास स्थित आनंद हॉस्पिटल व एक्सरे रूम को सील कर दिया। अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी कर 11 मई की सुबह 11 बजे तक सीएमओ बिजनौर के नोडल अधिकारी क्वैक्स के कार्यालय में शैक्षणिक योग्यता, पंजीकरण प्रमाणपत्र आदि जमा करने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। वहां पर सैनिटाइजर, मास्क व ग्लब्स आदि का प्रयोग नहीं किया जा रहा था न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। मौके पर कई मरीज भर्ती थे और उन्हें एंटीबायोटिक की आइवी ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। एक्सरे मशीन का संचालन भी बिना रेडियोलॉजिस्ट के किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली देहात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ ग्लोबल मैक्स चैरिटेबल हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से ऑपरेशन थियेटर चलाने और ओपीडी करने पर हॉस्पिटल को सील किया गया है। हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार ने विरोध किया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेट्रो नर्सिंग होम पर उपस्थित चिकित्सक डॉ. प्रवेंद्र एवं डॉ. सोनिका सिंह द्वारा शासन के निर्देश के बाद भी बिना मास्क व दस्ताने पहने ओपीडी करते पाया। नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। डा. प्रमोद ने बताया कि एमकेएस नर्सिंग होम, अलका क्लीनिक, फैमिली क्लीनिक व लाइफ लाइन हेल्थ केयर सेंटर आदि के संचालक अपने-अपने क्लीनिक व नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि थाने में लाए गए व्यक्ति शमीम अल्वी ने अपना कोई क्लिनिक या नर्सिंग होम न होना बताया, तो इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें