फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया
विज्ञापन

बिजनौर। मेडिकल कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव दो मरीज मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों के लिए एक वार्ड रिजर्व किया है। अफसरों की मानें तो मरीज बढ़ने पर महिला अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर वार्डों को भी डेंगू के लिए आरक्षित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां बढ़ रही हैं। कोरोना के साथ साथ अब डेंगू का डर भी लोगों को सताने लगा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं। वहीं जगह-जगह भरे पानी के गड्ढों में मच्छर पनपने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग न तो फॉगिंग करवा रहा है और न ही लार्वा निरोधक का छिड़काव की व्यवस्था हो रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद का कहना है कि अभी डेंगू के मरीज नहीं आ रहे हैं। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल उनके यहां डेंगू के मरीज नहीं आ रहे हैं, फिर भी इससे निपटने के लिए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। वर्तमान में ज्यादातर वायरल और बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कोरोना मरीजों के लिए जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन को 98 बेड का कोविड एल-2 विंग बनाया गया है। फिलहाल सरकारी स्तर पर अभी दो ही डेंगू केस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें