धामपुर चीनी मिल में कर्मचारियों का परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : DHAMPUR
गन्ने की कम आवक के बाद भी नहीं थम रहे मिलों के पहिए
बिजनौर, धामपुर। लॉकडाउन होने से क्षेत्र की धामपुर, अफजलगढ़ और स्योहारा चीनी मिल का पेराई सत्र दबकर चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चीनी मिलों की रफ्तार कम कर चलाया जा रहा है। जिससे गन्ने की कम आवक होने के बाद मिलों का पहिया थम न सकें।
धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि चीनी मिलों को आवश्यक वस्तु उत्पादों के तहत सरकार के निर्वाध तौर पर चालू रखने के आदेश है। इसलिए मिलों का पेराई सत्र चल रहा है। इसके लिए प्रत्येक शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों का वायरल टेस्ट किया जा रहा है। चीनी मिल के बाहर से लेकर तीन लेयरों में कर्मचारियों को सैनिटाइजर कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। सर्दी जुकाम या बुखार होने पर कर्मचारियों को चिकित्सकों द्वारा दवाई दी जा रही है। मिल से सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू कर दिया है। परीक्षण करने को एक एक मीटर के अंतराल से गोले बनाए गए। इन गोलों में खड़ा करने के बाद ही परीक्षण किया जाता है। अफजलगढ़ में भी ऐसा ही हो रहा है। प्रबंधक गन्ना अजय कुमार ढाका ने बताया कि किसानों की गाड़ियों को भी एक एक मीटर के अंतराल से ही कांटे पर लाकर तौला जा रहा है।