जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे अनुज को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में स्वर्गीय चौधरी दिलावर सिंह मेमोरियल जिलास्तरीय टाइटिल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले भर के पहलवानों ने भाग लेकर विरोधी पहलवानों को पटखनी दी। विजेता पहलवानों को गदा देकर सम्मानित किया गया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में राहुल ने बिट्टू को हराकर बिजनौर केसरी और विमल ने जगराज को हराकर बिजनौर कुमार के खिताब अपने नाम किए। दोनों ने लगातार तीसरे साल ये खिताब जीते हैं। चकित ने विंकल को हराकर वीर अभिमन्यु और विशेषांक ने दीपक को हराकर वीर भरत का खिताब अपने नाम किया। ओपन टाइटिल दिल्ली के पहलवान अनुज अनुज राणा ने अपने नाम किया। विधायक रुचि वीरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, आयोजक कमल कुमार, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने विजेता खिलाड़ियों को गदा और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय कमंटेटर पंकज सक्सेना, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, जितेंद्र सिंह, संजय जैन रहे। इस दौरान अनुराग चौधरी, विशाल चौधरी, मनोज कुच्छल, धर्मदेव सिंह, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।