फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हया मरियम ने उठाया लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हया मरियम ने उठाया समाज को शिक्षित करने का बीड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। समाज में शिक्षा की लौ प्रज्ज्वलित करना ही असली समाज सेवा है। नगर की एक बेटी ने इस कहावत को साकार करके दिखाया है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हया मरियम पिछले 55 दिनों से यू ट्यूब चैनल के माध्यम अशिक्षित बच्चों के जीवन में शिक्षा का दीपक जला रही है।
कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल करीब तीन माह से बंद है। लॉकडाउन में नगर निवासी सऊद हसन की पुत्री हया मरियम अपने ज्ञान से बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करने में लगी रहीं। हया ने बताया कि लॉकडाउन के बीच उसके मन में मजबूरी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाने वाले बच्चों को शिक्षित करने का उपाय आया। उसने अपने पिता की मदद से न्यू बेसिक लर्निंग नाम का एक यू ट्यूब बनाया। उसने घर पर रहकर ही हर विषय के कठिन प्रकरण को स्वयं पढ़कर अपने चैनल के माध्यम से दूसरों तक पहुंचाने का काम शुरू किया। जो निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हया मरियम बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल के कक्षा नौ की छात्रा है। उनका सपना एक आईएएस ऑफिसर बन कर देश सेवा करना और माता-पिता का नाम रोशन करने का है। छोटी उम्र से ही उनके अंदर समाज सेवा व देश सेवा का जज्बा है। इसी को लेकर उसने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से शिक्षा का उजाला फैलाने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें