फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ वनों में हाथी की गण्ना का काम शुरू

विज्ञापन
कालागढ़ के वनों में गणना के दौरान दिखे हाथी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कालागढ़ वनों में हाथी की गण्ना का काम शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क में तीन दिवसीय हाथी गणना शनिवार से शुरू हुई। प्रथम दिवस कालागढ़ रेंज में हाथियों के नजर आने से गणना कर्मियों में उत्साह है। कार्बेट नेशनल पार्क में हाथी गणना शनिवार को शुरू हुई। तीन दिनों तक की जाने वाली इस गणना में कालागढ़ रेंज में हाथी दिखाई दिए हैं। कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि कालागढ़ में हाथी गणना प्रत्यक्ष दृश्यता के आधार पर की जा रही है। कालागढ़ रेंज में 14 टीमों का गठन किया गया है। कालागढ़ रेंज के पटेरपानी, सैडिल बांध क्षेत्र, जमुनाग्वाड़ इलाकों में हाथी दिखाई दिए हैं। शाम के समय अधिक हाथी दिखाई देने की संभावना है। इस बार हाथी गणना के अच्छे परिणाम आने की आशा है। कालागढ़ रेंज में 150 से 200 के बीच हाथी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें