फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनानी होगी सुरक्षित ड्राइविंग की आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनानी होगी सुरक्षित ड्राइविंग की आदत
विज्ञापन

बिजनौर। यातायात माह का मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया। इसमें यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। वहीं सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अधिकारियों ने प्रेरित किया। प्रतियोगिता के विजेेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। वहीं बाइक सवारों को पुलिस ने निशुल्क हेलमेट वितरित किए।
सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में जीवन की परवाह करना जरूरी है। सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने जीवन को अनमोल बताते हुए संभलकर वाहन चलाने की सीख दी। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि दूसरा वाहन वाला आपको नहीं बचाएगा, आपको खुद ही उससे बचना होगा।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। एएसपी देहात रामअर्ज ने भी संबोधित किया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि एक महीने के दौरान यातायात जागरूक कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस महीने 4256 वाहनों के चालान किए गए। जिनसे करीब चौदह लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। डीएम और एसपी ने बाइक सवार युवती को हेलमेट पहनाकर निशुल्क हेलमेट वितरण की शुरुआत की। इस दौरान टीएसआई बलराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हेलमेट के लिए मची मारामारी, पुलिस को हेलमेट उठाकर भागना पड़ा
निशुल्क हेलमेट वितरण शुरू होने के कुछ देर बाद ही अचानक काफी भीड़ आ गई। यातायात पुलिस ने इतनी भीड़ का अंदाजा भी नहीं लगाया था। अपनी बारी का इंतजार करने के बजाए लोग खुद ही हेलमेट उठाने लगे। इस पर अफरा तफरी मचती देख यातायात सिपाही खुद ही हेलमेट उठाकर वहां से चले गए। ट्रैफिक पुलिस को कंधे पर कई कई हेलमेट उठाकर ले जाते हुए देखा गया। अचानक उमड़ी भीड़ से हेलमेट बचाने पुलिस को वितरण कार्यक्रम तुरंत ही खत्म करना पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें