फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर मंदिर में कराया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रविदास जयंती पर मंदिर में कराया हवन
विज्ञापन

अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी। संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर स्थित मंदिर पर हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पश्चात नगर में झांकी निकाली गई। बुधवार को रविदास मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता व बिरला फार्म प्रबंधक महेंद्र मान सिंह शेखावत व संदीप माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। आचार्य वीर सिंह ने यज्ञ कराया। महिलाओं ने कीर्तन किया। नगर में झांकी निकाली गई, जो रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला किला, गौहरअली खां, चिरंजीलाल, होली चौक तथा मेन बाजार होती हुई वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर संजय लोहिया, हनी लोहिया, मुकेश अग्रवाल, विजयपाल सिंह, रामकुमार, बलजीत, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वहीं, कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में सीरबासुचंद, हिदायतपुर उर्फ चौहड़वाला, कादराबाद आदि गांवों में रविदास जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, दर्शन सिंह पूर्व प्रधान, शनि, प्रेम सिंह धानिया, सुंदर सिंह, सरदार मंगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें