फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संसद में उठाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन निर्माण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने संसद में बिजनौर-मेरठ वाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से मांग कि बिजनौर से मेरठ वाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन की सर्वे के बाद डीपीआर बन गई है। सरकार इसे स्वीकार कर रेल लाइन बनाने का कार्य शुरू करें। बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने बुधवार को संसद में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, रेलमंत्री ने उनकी मांग पर वंदेभारत ट्रेन का स्टापेज नजीबाबाद में स्टापेज किया है। इसके अलावा बिजनौर रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने पर धन्यवाद दियाा। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि काफी जगह रेलवे लाइन के अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इनमें जलभराव की स्थिति होती है, जिससे हादसा होने की संभावना है।
सांसद ने कहा कि इन अंडरपास पर टीन शेड की व्यवस्था की जाएं। उन्होंने बिजनौर से जुड़ी कई मांगों को भी उठाया। संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि विधेयक 2047 तक प्रधानमंत्री का भारत विकसित करने का संकल्प पूरा करेगा। कहा कि रेलवे बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वह सभी ट्रेनों का विद्युतीकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने भाषण में बताया कि उनके पिता पूर्व सांसद स्व. संजय चौहान की मांग थी कि बिजनौर आदर्श स्टेशन, पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बिजनौर मेरठ वाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन का डीपीआर स्वीकृत कर कार्य पूर्ण कराया जाएं। उन्होंने सभी आदर्श स्टेशन आदि कार्य पूरा होने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें