फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सील हुए अस्पताल में करा दिया प्रसव, शिशु की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। कोतवाली मार्ग स्थित बुद्धा नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे दूसरे अस्पताल में ले गए, लेकिन जब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस को तहरीर सौंपी।
आरोप है कि नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 दिन पहले सील कर दिया था, लेकिन अब भी इसमें प्रसव कराया गया।
गांव फुलसंदी निवासी संजोता पत्नी दिनेश कुमार को प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार शाम करीब तीन बजे बुद्धा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान बीच में ही हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद परिजनों ने रात में ही प्रसूता को नगर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां प्रसूता का तत्काल ऑपरेशन किया गया, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बुद्धा नर्सिंग होम के चिकित्सकों की लापरवाही से शिशु की मौत होने का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल संचालिका डॉ. पूनम सहित स्टाफ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शिशु के शव को गांगन नदी के पास स्थित बच्चों के श्मशान में दफना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें