फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठगी की जांच को हिदायतपुर पहुंची हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम ने साढ़े तीन लाख की ठगी के मामले में अलग-अलग युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक में करीब 3.50 लाख रुपये की ज्वैलरी ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव हिदायतपुर चौहड़वाला पहुंची और गांव निवासी वकील से पूछताछ की। जांच के दौरान बताया गया कि चौहड़वाला निवासी बबीता का विवाह रोहतक हरियाणा में हुआ है।
उसकी आईडी पर एक मोबाइल नंबर पुलिस के संज्ञान में आया। पूछताछ में बबीता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका सिम कार्ड गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में कहीं गिर गया था। आरोप है कि बाद में वही सिमकार्ड गांव निवासी यामीन के पुत्र वकील के मोबाइल फोन में सक्रिय मिला। हरियाणा पुलिस की सर्विलांस एवं क्राइम ब्रांच टीम गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें