भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को सम्मानित करते कोच,स्रोत
- फोटो : संवाद
सहारनपुर। हर्षित राणा की शतकीय पारी की बदौलत येलो इलेविन ने ब्लू इलेविन को 114 रन के भारी अंतर से हराया। मौका था श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार से शुरू हुई जूनियर विंटर क्रिकेट लीग का।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे मनोज वर्मा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ब्लू इलेविन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी येलो इलेविन की पूरी टीम 17.4 ओवर में 161 रन बनाकर ढेर हो गई। इनमें हर्षित राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। ब्लू इलेविन के लिए मनु ने चार विकेट लिए।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी ब्लू इलेविन की टीम लड़खड़ाकर 8.4 ओवर में मात्र 47 रन पर सिमट गई। इस प्रकार येलो इलेविन ने मुकाबला 114 रन से जीत लिया। येलो इलेविन के लिए अबुजर, अर्णव और सत्यम ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित राणा को चुना गया। उन्हें एकेडमी कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू के द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।