फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में लगी गोली से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। बास्टा क्षेत्र के गांव हथाई में एक शादी में जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव हथाई में शनिवार की रात एक मंडप में शादी समारोह था। अमरोहा जिले के थाना मंडी धनौरा के गांव शहजादपुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके बहनोई बछरायूं थाने के गांव मोहम्मदपुर पट्टी निवासी अंशु कुमार शादी में शामिल होने के लिए गांव हथाई गए थे। जयमाला कार्यक्रम के दौरान थाना रजबपुर के गांव मारकपुर निवासी दीपक ने अपनी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। काफी समझने के बाद भी वह नहीं माना लेकिन उसने बहनोई अंशु कुमार की ओर गोली चला दी। गोली लगने से अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंशु को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें