फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर उपद्रव में 25 और नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर उपद्रव में 25 और नामजद
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर में उपद्रव के विरोध में हुए उपद्रव में दर्ज तीन मुकदमों में 39 नामजदों के बाद 25 और लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस पूर्व में नामजद लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

विगत 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नहटौर में उपद्रव हो गया था। जिसमें सुलेमान व अनस की मौत हो गई थी। जबकि ओमराज सैनी, कफील व सुलेमान गोली लगने से घायल हो गए थे। उपद्रव में निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस ने एक दरोगा की पिस्टल लूटने का भी केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज करते हुए 39 लोगों को नामजद वह 2200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने नामजदों के घरों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी की थी। इस केस में 11 लोगों को पकड़ कर चालान भी कर दिया था। पुलिस ने पिस्टल बरामद करने का भी दावा किया था। इसी के तहत 25 और लोगों को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि 20 से 25 लोगों को और नामजद किया गया है। कुछ लोगों के नामों में त्रुटि होने के कारण सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें