फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा: विशेष गुप्ता

विज्ञापन
कोतवाली देहात के व्यापार मंडल के कार्यक्रम को सम्बोधित करते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ विशेष - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा: विशेष गुप्ता
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। व्यापार मंडल कोतवाली देहात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी के सरलीकरण और व्यापार संबंधी कानूनों को सरल बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोतवाली शाखा द्वारा दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को सरकार गंभीरता से ले रही है। भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे हम से हैं हम उनसे नहीं हैं। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उसके लिए चाहे हमें धरना प्रदर्शन करना पड़े। अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने की और संचालन इरशाद मंसूरी, रईस मलिक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मोहम्मद गाजी, सत्यकाम विश्नोई, अरविंद विश्नोई, मोनू अग्रवाल, शादाब, अनिल विश्नोई, नसीम शमसी, शहजाद मंसूरी, शेख गुलशाद, शेख आफताब, यूसुफ इदरीसी, शुभम जैन, बेनी मल्होत्रा, शाहिद अल्वी, रियासत मंसूरी, शानू शमसी, मुरसलीन, शमशेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें