फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की एक और नई सुबह मुबारक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की एक और नई सुबह मुबारक : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सभी से देश सेवा के कार्यों में जुटे रहने तथा कोविड 19 को हराने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश के लाखों देशभक्त, वीरों एंव वीरांगनाओं के बलिदान के फलस्वरूप अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई। देश को आजादी का यह तोहफा समस्त धर्मों, संप्रदायों, वर्गों के लोगों की एकता, परस्पर सहयोग और सहभागिता के कारण हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आज भी इसी एकता की जरूरत है, ताकि समस्त देशवासी अपने वतन की आजादी, सलामती और अखंडता को बनाए रखें और देश को विकास और समृ़िद्ध की चरम सीमा पर ले जाने में अपना नैतिक योगदान प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। सभी लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए धर्म, जाति, वर्ग, भाषा तथा क्षेत्रवाद सहित सभी प्रकार के वादों का परित्याग करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ परस्पर सहयोग की भावना के साथ प्रयास करेंगे। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें