फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बालिका को जिंदा जलाने वालों को फांसी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बालिका को जिंदा जलाने वालों को फांसी दो
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में पुरानी नांगल क्षेत्र में एक अगस्त को वाल्मीकि समाज की नौ वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के जिंदा जलाने की घटना से वाल्मीकि समाज के साथ सर्व समाज में रोष व्याप्त है। मृतका के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के राष्ट्रीय सचिव अशोक माहरिया एवं जिलाध्यक्ष कुलदीप राजवंश एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि एक अगस्त को दिल्ली के नांगल क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की नौ वर्षीय बालिका से रेप के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। यह एक बेहद ही गंभीर अपराध है। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए और पीड़िता के माता-पिता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, रहने के लिए आवास एवं सुरक्षा प्रदान कराई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अक्षय, अंकित, लकी, संजू, कार्तिक, हिमांशु, प्रिंस, विशाल, नीरज, सनी, शिवम, विकास, चंदन देव, रुपेश, दीपक, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें