फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में विद्यार्थी अकेला महसूस न करें, मदद को तैयार ललित

विज्ञापन
नजीबाबाद- ललित चौहान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कोटा में विद्यार्थियों की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजस्थान के कोटा में फंसे जनपद बिजनौर और अन्य विद्यार्थियों की मदद के लिए राजस्थान में एलन करियर इंस्टीट्यूट चला रहे नजीबाबाद निवासी ललित कुमार चौहान ने मदद को हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव महावतपुुर बिल्लौच निवासी ललित कुमार चौहान अमर उजाला में प्रकाशित राजस्थान के कोटा में फंसे नजीबाबाद के विद्यार्थी समाचार को संज्ञान में लेकर ऐसे विद्यार्थियों की मदद को आगे आए हैँं। इंस्टीट्यूट के जीव विज्ञान विभाग के ललित कुमार चौहान ने जनपद बिजनौर तथा आसपास के हॉस्टल, पीजी में रह रहे विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान परेशान न होने की सलाह दी है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके मोबाइल नंबर 8441887230 से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत कराने को कहा है। ललित चौहान ने कहा है कि किसी भी इंस्टीट्यूट से कोंचिग ले रहे विद्यार्थियों को घर आने के लिए कोटा प्रशासन से पास बनवाने, उनके निजी खर्च पर घर पहुंचने की वाहन व्यवस्था जुटाने तथा जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को कोटा में ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें