फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हस्तकला हुनरमंदों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले के हस्तकला हुनरमंदों को सम्मानित किया है। स्योहारा ब्लॉक को उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए चल वैजयंती प्रदान की गई है। डीएम ने कहा है कि परिश्रम सफलता की कुंजी है। महिलाएं परिश्रम को परिणाम में बदलें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बिजनौर की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ। समारोह में अपनी हस्त दस्तकारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयं सहायता समूह की 41 महिलाओं को डीएम ने प्रतीक चिह्न प्रदान किया।
स्योहारा ब्लाक में मिशन का ओवर आल क्रियान्वयन नंबर वन मिला है। इसके लिए ब्लॉक को चल वैजंती प्रदान की। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। महिलाओं की हस्त निपुणता की खूब तारीफ की। अधिकारियों से कहा कि उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार मुहैया कराया जाए। जिससे महिलाएं अधिक पैसा कमा सकें। डीएम ने कहा कि उत्पादों को आम आदमी तक पहुंचाएं। स्वयं सहायता समूह से महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं। सामूहिकता सफलता का आसान रास्ता है। इससे महिलाओं को सर उठाकर चलने का सम्मान मिलता है। उत्साह से परिश्रम करें। परिश्रम विजय का प्रतीक है। डीएम ने समूहों के रिवाल्विंग फंड का 4.53 करोड़ का चैक समूह अध्यक्षों को प्रदान किया। उपायुक्त ज्ञान सिंह ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सीडीओ केपी सिंह, उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी को सम्मान दिया गया। समूहों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नशा प्रवृत्ति को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। डीपीआरओ सतीश कुमार, सीवीओ भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैविक गुड़ किया गया पसंद
एनआरएलएम की उत्पाद प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार गुड़ को सबसे अधिक पसंद किया गया। लोगों ने खूब खरीददारी की। डीएम रमाकांत पांडेय ने महिलाओं से गुड़ की क्वालिटी तथा बिक्री के बारे में जानकारी ली। डीएम ने महिलाओं की काष्ठ कला को सराहा। जेब से पैसे देकर काष्ठ उत्पादों को खरीदा। महिलाओं का कहना था कि डीएम के इस कदम से उन्हें और मेहनत करने का हौसला मिला है। प्रदर्शनी में करीब एक दर्जन उत्पाद की स्टाल लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें