फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में लगाई गई हैंड वॉशिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में लगाई गईं हैंड वॉशिंग मशीनें
विज्ञापन

बिजनौर। सेंटर फोर साइंस एंड इंवायरमेंट ने कलक्ट्रेट में हाथ धोने के लिए दो मशीनें लगाई हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने इस मशीन का प्रयोग करते हुए अन्य को भी इसका प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

संस्था प्रतिनिधि हर्ष यादव ने बताया कि कोविड 19 का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। अगर किसी कोविड 19 संक्रमित मरीज के पानी की टोटी छूने के बाद कोई उस टोटी को छूता है तो इससे भी संक्रमण फैल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए संस्था ने कलक्ट्रेट में दो हैंडवॉशिंग स्टेशन पहिया मशीन लगाई हैं। इसमें दो पैडल व टोटी लगी होती है। एक तरफ के पैडल को पैर से दबाने से पानी व दूसरी तरफ के पैडिल को दबाने से हैंडवॉश यानि तरल वाला साबुन निकलता है। कोई भी बिना किसी टोटी को छूए आसानी से अपने हाथ धो सकता है। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के कर्मचारियों के अलावा पालिका के कर्मचारी व कलक्ट्रेट में आने जाने वाले लोग भी इस मशीन का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें