रिजल्ट देख खिले छात्रों के चेहरे
नूरपुर। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई के दसवीं के नतीजों से छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
आरआर पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता के अनुसार वंशराज यादव ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही जनमेश राजपूत ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में वंशराज, आयुष राणा और देव यादव ने 100 अंक प्राप्त किये हैं।
जीटीबी स्कूल में चकित विश्वकर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और चेल्सी विश्वकर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के एमडी मनदीप सिंह एवं प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने बताया कि परिणाम शत प्रतिशत रहा है। चकित ने गणित में 100 एवं चेल्सी ने विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर अवस्थी के अनुसार भास्कर चौहान ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यश राजपूत 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
एमजीडीएडी पब्लिक स्कूल गोहावर के प्रधानाचार्य सुशील कवि के अनुसार छात्रा शैंकी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौतम सिंह 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे एवं पायल 89 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।