फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के विरोध में हल्लाबोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विधेयकों के विरोध में हल्लाबोल
विज्ञापन

कोतवाली देहात/गंज दारानगर। किसानों के विभिन्न संगठनों ने कृषि विधेयकों के विरोध में हाइवे 74 समेत क्षेत्र में पांच मार्गों पर कई घंटे चक्काजाम कर धरना दिया।
नेशनल हाइवे 74 पर अकबराबाद में किसान बलजीत सिंह, हरियाबाला में किसान नेता चौधरी सूरपाल सिंह, अब्दुल गफ्फार व ध्यान सिंह, कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर वान के पुल पर ब्लॉक कोतवाली अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह व महासचिव नितिन सिरोही के नेतृत्व में चक्का जाम व धरना रहा। कोतवाली-नहटौर मार्ग पर गांव शहबाजपुर के सामने भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष कुलवीर सिंह व जिला प्रभारी नरेश पूर्व प्रधान व किसान मजदूर संगठन ने शादीपुर बस स्टैंड पर किसान ओमपाल सिंह, महावीर सिंह व राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मार्ग पर जाम लगा कर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंज दारानगर में भाकियू के बैनर तले किसानों ने चक्का जाम किया। धरना और जाम में चौधरी डालचंद सिंह जिला प्रचार मंत्री भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक, ब्लॉक अध्यक्ष उदय वीर सिंह, शंकर सिंह ,अमर सिंह, चौधरी दिनेश सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह लांबा आदि क्षेत्रीय किसान शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें