किसानों ने मोटा महादेव मार्ग पर लगाया जाम
नजीबाबाद। भाकियू और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताकर चार घंटे तक चक्का जाम रखा। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, हरप्रीत सिंह संधु, अवनीश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव क्षेत्र में हाइवे जाम कर धरना दिया।
धरना सभा में किसानों ने कृषि विधेयकों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी वैधता देने, गन्ना मूल्य निर्धारित करने की मांग की। भाकियू की ओर से मंडावली थाना प्रभारी संदीप त्यागी को ज्ञापन सौंपा। कोतवाली मार्ग पर सरवनपुर में भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, संदीप सिंह, चौ. चंद्रपाल, हाजी इरशाद, बाबूराम तालान के नेतृत्व में किसानों ने हरिद्वार-मुरादाबाद हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलालाबाद और आदर्शनगर चौकी प्रभारी बलराम यादव और यशवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष आईटी सैल अचल शर्मा, तसवीर सिंह, सुमित, हरपाल सिंह, सोनूविद, इश्तियाक एड. समीपुर नहर पटरी क्षेत्र के हाइवे से जुड़े यातायात को जाम करते हुए सरकार की किसान विरोधी अध्यादेश और नीतियों के विरोध का ज्ञापन थाना प्रभारी संजय शर्मा को सौंपा। संगठन की ओर से नांगलसोती क्षेत्र के खानपुर तिराहे पर मुकेश राजपूत, राजवीर सिंह, नीटू चौधरी, धमेंद्र राणा, कुलवीर सिंह ने धरना देते हुए जाम लगाया।
नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर मंडावली के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते किसान नेता इकबाल सिंह।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के कोतवाली मार्ग पर जलालाबाद-आर्दशनगर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते प्रांतीय नेता बाब?- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के समीपुर हरिद्वार मार्ग पर जाम लगाते मजदूर संगठन के किसान।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में कोटद्वार मार्ग पर धरना देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसान।- फोटो : NAZIBABAD