स्कूलों में आधे-अधूरे भेजे जा रहे प्रश्नपत्र
बिजनौर। भले ही शासन स्कूलों में नवाचार कर शिक्षा सुधार का दावा करे। पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं ने सारी पोल खो दी है। परीक्षा के दूसरे दिन काफी स्कूलों में कक्षा सात में गणित विषय का पेपर अधिकांश स्कूलों में नहीं भेजा गया। किसी तरह से शिक्षकों ने पेपर कराया।
शुक्रवार को परिषदीय जूनियर हाई स्कूल की अर्र्द्धवार्षिक परीक्षा में गणित विषय का पेपर था। पर कक्षा सात में गणित का पेपर नहीं पहुंचने से शिक्षक परेशान रहे। शिक्षकों ने इसकी सूचना बीईओ को भी दी। व्हाटसएप का सहारा लेकर बच्चों को किसी तरह से पेपर कराया गया। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल, हल्दौर, नजीबाबाद में काफी स्कूल ऐसे रहे जिनमें प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा। शिक्षकों ने पेपर बनवाने में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि पेपर निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच की जानी चहिए। स्कूलों में पेपर क्यों नहीं पहुंचे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।